केवटपारा चर्च में धर्मांतरण को लेकर बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Spread the love

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के केवटपारा स्थित एक चर्च में रविवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण को लेकर विवाद भड़क उठा। एक सामाजिक संगठन को सूचना मिली थी कि चर्च में गुपचुप तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पर संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चर्च पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विरोध के दौरान चर्च के भीतर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए थाने ले गई।

विरोध करने वालों का आरोप है कि चर्च में धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा था और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया। वहीं, चर्च समुदाय के लोगों ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे केवल अपनी नियमित प्रार्थना कर रहे थे, तभी कुछ लोग जबरन घुसकर माहौल को बिगाड़ने लगे।

पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें प्राप्त कर ली हैं। प्रारंभिक जांच में एक युवक के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को मुंह में गंभीर चोटें आई हैं।

तोरवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति है, लेकिन पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!