भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, युवाओं में दिखा विशेष उत्साह

Spread the love

मोचन सिंह सोनवानी की कलम से…..✍🏻

मुंगेली, 30 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को मुंगेली जिले में भी उल्लासपूर्वक सुना गया। नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ क्रमांक 85, रामगोपाल तिवारी वार्ड में एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम की विशेष व्यवस्था वार्ड क्रमांक 01 के भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पाठक के निवास पर की गई थी, जहां पर पार्टीजनों और नागरिकों ने एक साथ मिलकर ‘मन की बात’ का श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने इस कड़ी में योग के लाभ, आपातकाल की स्मृति और देशभर में सामाजिक सेवा में लगे प्रेरणास्रोत व्यक्तियों के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें सराहना दी।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष शैलेश पाठक, वरिष्ठ नेता द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, सुनील पाठक, मिट्ठूलाल यादव, राणा प्रताप सिंह, गणेश बाजपेयी, जयप्रकाश मिश्रा, रमेश बुनकर, अमितेष आर्य, हीरालाल साहू, दिनेश पाठक, लववीर गुप्ता, प्रमोद पाठक, विनय मिश्रा, विजय यादव, मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवा वर्ग की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। रौशन, निमेष, यश, वैभव ताम्रकार, प्रमोद साहू, सागर सोनी, आकाश मिश्रा, आयुष यादव, मुकेश मिश्र, शैलेन्द्र मिश्रा, प्राची सोनी, रिंशु मिश्रा, अदिति मिश्रा, राशि मिश्रा सहित अनेक युवाओं ने सक्रियता से कार्यक्रम में सहभागिता की, जिससे यह आयोजन उत्साहजनक और प्रेरणादायी बना।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!