स्वराज जायसवाल की कलम से…..✍🏻
मुंगेली : जिले के होमगार्ड लाइन रोड में शुक्रवार को अचानक हुई तेज बारिश और तूफानी हवाओं के चलते सड़क पर बिजली की एक वायर गिर गई, जिससे यातायात में अव्यवस्था फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि गिरा हुआ तार बिजली रहित (डेड वायर) था, जिससे किसी को बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में तार में करंट नहीं था, लेकिन लगातार बारिश के कारण वायर गीला हो गया और संपर्क में आने पर हल्का करंट महसूस होने लगा। इस कारण राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान खुले तारों या केबल्स से दूर रहें और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें।








