हत्या की वारदात से सहमा रायगढ़: तलवार से हमला कर युवक ने की बुजुर्ग की हत्या

Spread the love

रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज वारदात में युवक ने तलवार से हमला कर एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक इलाके में तलवार लहराते हुए हंगामा कर रहा था। जब बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने गुस्से में आकर जानलेवा हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना अंतर्गत तुरेकेला खड़ियापारा निवासी सुकवारा बाई खड़िया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 जुलाई को पड़ोसी सम्पत खड़िया के घर में आयोजित छठी कार्यक्रम में गांव के कई लोग मौजूद थे। इस दौरान अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन अर्जुन खड़िया गुस्से में अपने घर चला गया और कुछ ही देर में हाथ में तलवार लेकर वापस लौटा।

वापस आने के बाद अर्जुन ने सबसे पहले जवाहर और रामकुमार को निशाना बनाना चाहा, तभी बुजुर्ग केन्दाराम खड़िया ने बीच में आकर उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन अर्जुन नहीं माना और उनके पीछे-पीछे बाहर निकल गया।

जैसे ही केन्दाराम घर से बाहर निकले, अर्जुन ने पीछे से उनके गले पर तेज वार किया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उसने उनके सीने पर भी तलवार से हमला किया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौके पर ही केन्दाराम की मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन खड़िया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!