छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Spread the love

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून ने तय समय से लगभग 15 दिन पहले ही दस्तक दे दी थी। प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 15 दिनों में राज्य के करीब 75 प्रतिशत हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है और नदी-नाले उफान पर हैं।

इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश भर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी 33 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इनमें 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

जांजगीर-चांपा

रायगढ़

कोरबा

जशपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सूरजपुर

बलरामपुर

कोरिया

सरगुजा

इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट वाले जिले:
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली सहित अन्य जिले येलो अलर्ट की श्रेणी में हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है, विशेषकर निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!