मर्दापाल में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित टाटा एस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल

Spread the love

कोंडागांव। जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मर्दापाल बाजार से लौटते समय यात्रियों से भरा एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना मर्दापाल अस्पताल के समीप उस समय हुई जब चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल मर्दापाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया।

घायलों में अधिकांश कांगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। घायल विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि वाहन अत्यधिक तेज गति में था और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया।

जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर घायलों में ये शामिल हैं:

जनिता बेलसरिया (10) पिता रामेश्वर, निवासी कांगा

संगति कोर्राम (55) पत्नी दयालु, निवासी छोटेकुरुषनार

बुधन नाग (60) पति सोमारू, निवासी कांगा

विष्णु विश्वकर्मा (26) पिता सियाराम, निवासी मर्दापाल

फूलदाई कश्यप (32) पत्नी जयलाल, निवासी कांगा

समली नाग (24) पत्नी शीलधर, निवासी कांगा

नीलेश्वरी दीवान (14) पिता मंगलू, निवासी कांगा

Related Posts

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!