तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Spread the love

कोरबा। जिले के कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, ढेलवाडीह गांव के रहने वाले अजय यादव (37), सुमित गुप्ता (26) और उनका एक अन्य साथी किसी कार्य से बाहर गए थे और देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित गुप्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरा युवक अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

हादसे के वक्त सड़क पर मवेशी बैठे हुए थे और बारिश भी हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और मवेशियों को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा, जिससे उसने सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद पिकअप वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कटघोरा अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल, कटघोरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!