छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाकी इलाकों में येलो अलर्ट जारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बीते चार से पांच दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 75 प्रतिशत हिस्सों में पिछले 15 दिनों के भीतर अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

लगातार हो रही बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई है और नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने राज्यभर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ प्रदेश के 9 जिलों — जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और सरगुजा — में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों — जिनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली सहित कई अन्य जिले शामिल हैं — में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों पर न रहें और नदियों व नालों के समीप जाने से परहेज करें। प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!