आज छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, रायपुर में जनसभा स्थल जलभराव से प्रभावित

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से दोपहर 12:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान जनसभा’ में शामिल होंगे। इस जनसभा को वे संबोधित भी करेंगे और लगभग 2 घंटे तक मौजूद रहेंगे।

जनसभा के बाद मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक लेंगे। अपने सभी कार्यक्रमों के पश्चात वे शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सभा स्थल में जलभराव, तैयारियों पर असर

खरगे की जनसभा से पहले एक बड़ी समस्या सामने आई है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान, जहां जनसभा आयोजित होनी है, वहां भारी बारिश के चलते पानी भर गया है। यहां तक कि मुख्य मंच के नीचे तक पानी भर चुका है, जिससे आयोजन की तैयारियों पर असर पड़ा है।

कांग्रेस ने इस जनसभा में लगभग 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई है, लेकिन पिछले 18 घंटे से हो रही रुक-रुककर बारिश के चलते रायपुर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। आयोजन स्थल पर जल निकासी के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

प्रशासन और पार्टी दोनों अलर्ट मोड पर

जलभराव की स्थिति को देखते हुए निगम प्रशासन और कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता मौके पर तैनात हैं और मंच व परिसर को सुचारू रूप से तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!