नवानगर मंडल में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्मदिवस

Spread the love

सुमर दास की कलम से…..✍🏻

नवानगर, सरगुजा। जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और महान राजनीतिज्ञ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्मदिवस नवानगर मंडल में गरिमामय आयोजन के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम के प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विद्या नंद मिश्रा जी की अगुवाई में आयोजित इस आयोजन में नवानगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री बालनाथ जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समारोह के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!