बिलासपुर में हरियाली की अलख: हरित प्रदेश अभियान में उमड़ा जन सहयोग, पौधरोपण बना जन आंदोलन

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर को हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण युक्त बनाने के लिए पत्रिका द्वारा हर साल की तरह इस बार भी हरित प्रदेश अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान को शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और पौधरोपण अब जन आंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है।

चकरभाठा कार्यालय में फलदार-छायादार पौधों का रोपण

अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-2, चकरभाठा कार्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल हुए। अधिकारियों ने इसे मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक बताया।

इस मौके पर अनुभागीय अधिकारी बिंद्रा प्रसाद, बी.बी.जे. गौतम, संभागीय अधिकारी मोहनलाल कोष्टी, उप अभियंता सुधीर दास, विनोद शिंदे, विमल चंद बघेल, सुधीर श्रीवास्तव, प्रमोद निर्मलकर, अश्वनी पांडे, गणेश राम रजक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

वार्ड 12 में समितियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 12 शुभम विहार में वंदे मातरम् मित्र मंडल और सोलापुरी माता पूजा समिति के तत्वावधान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। नागरिकों से बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने की अपील की गई।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन

कृषि विभाग द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शासकीय सीसल प्रक्षेत्र चोरभट्टी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप संचालक पीडी हथेश्वर के नेतृत्व में किसानों और विभागीय कर्मचारियों ने 100 पौधे लगाए, जिनमें प्रमुख रूप से आम, जामुन, अमरूद और आंवला शामिल हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप संचालक कृषि बिलासपुर ने आम का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनिल वर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय धीरज, अभय पाल, विनोद साहू समेत अनेक किसान उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें फलदार वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

प्रकृति से जुड़ाव की नई मिसाल

हरित प्रदेश अभियान अब केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की जन चेतना बन गया है। आमजन, विभागीय अधिकारी और सामाजिक संगठन इस मुहिम से जुड़कर बिलासपुर को हरियाली की नई पहचान दिलाने में जुटे हैं।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!