मुहर्रम जुलूस विवाद: मंदिर की छत पर डांस और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तीन गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 6 जुलाई को निकाले गए मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हिंदू संगठनों के विरोध और थाने घेराव के बाद पुलिस ने समीर रजा, जुनैद रजा और मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल को गिरफ्तार किया है।

मंदिर की छत पर चढ़कर किया डांस, वीडियो वायरल

मुहर्रम के मौके पर जब जुलूस तारबाहर क्षेत्र से गुजर रहा था, उस दौरान शेर नाच में शामिल कुछ युवक मां शारदा मंदिर की छत पर चढ़कर नाचने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया, जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, थाने का किया घेराव

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने इसे देवी-देवताओं का अपमान बताते हुए कोतवाली थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समीर रजा और जुनैद रजा को गिरफ्तार किया। दोनों पर धारा 353 (ग), 296, 351 (2), 3 (5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।

इंस्टाग्राम पर हिंदू नेता के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट, एक और गिरफ्तारी

वहीं, एक अन्य मामले में हिंदूवादी नेता रामसिंह की फोटो पर आपत्तिजनक और भद्दी टिप्पणी करने के आरोप में मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351 (2) BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों का निकाला जुलूस

सिटी कोतवाली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और एक सख्त संदेश देने के लिए तीनों आरोपियों का जुलूस शहर में निकाला। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है, वहीं माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पुलिस की अपील – शांति बनाए रखें

बिलासपुर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहे।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!