पशुपालकों के लिए राहत : जिले में 6 मोबाइल वेटनरी यूनिट दे रही घर पहुंच पशु चिकित्सा सेवा

Spread the love

बिलासपुर। जिले में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुलभ और त्वरित बनाने के उद्देश्य से पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कुल 6 मोबाइल वेटनरी यूनिट (एमवीयू) वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इन यूनिटों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पशुपालकों को उनके द्वार पर ही उपचार एवं पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन एमवीयू में तैनात पशु चिकित्सक कॉल प्राप्त होने के तुरंत बाद संबंधित स्थान पर पहुंचकर बीमार पशुओं का इलाज करते हैं। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहती है।

पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर आसानी से इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। यह सुविधा पशुपालकों को समय पर इलाज, टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

पशु चिकित्सा विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे जरूरत पड़ने पर टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें और घर बैठे मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ उठाएं।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!