झांसी: बुलडोजर के काफिले संग निकली बारात, अनोखा नजारा देखने उमड़ी भीड़

Spread the love

झांसी में अनोखी विदाई: बुलडोजर काफिले के साथ दुल्हन की विदाई, बारातियों ने किया डांस

झांसी में एक शादी अनोखे अंदाज में विदाई को लेकर चर्चा में है, जहां दुल्हन की विदाई बुलडोजर के काफिले के साथ हुई। बाराती बुलडोजरों पर सवार होकर डीजे की धुन पर झूमते नजर आए, जिसे देखने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी।


बुलडोजर काफिले के साथ हुई विदाई
झांसी-शिवपुरी मार्ग पर स्थित करौंदी माता मंदिर के पास एक विवाह समारोह में यह अनोखा नजारा देखने को मिला। ठेकेदार मुन्नीलाल के बेटे राहुल की शादी आजाद यादव की बेटी करिश्मा से हुई। शादी की सभी रस्मों के बाद जब विदाई का समय आया, तो दूल्हे के पिता ने अपने सभी बुलडोजर मंगवाए और उन्हें दुल्हन की विदाई के काफिले में शामिल कर दिया।

बाराती बुलडोजरों पर सवार होकर डीजे की धुन पर नाचते हुए चले, जबकि दूल्हा-दुल्हन की कार उनके आगे थी। यह अनोखी विदाई जिसने भी देखी, वह हैरान रह गया।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस अनूठी विदाई को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गई। लोग इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। कुछ ही देर में यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

दूल्हे के चाचा रामकुमार ने बताया कि उन्होंने इस विदाई को खास बनाने के लिए बुलडोजर काफिला तैयार किया। उन्होंने कहा, “हमारे पास खुद की मशीनें हैं, तो हमने सोचा कि बाबा के बुलडोजर से विदाई कराएं। यह हमारे लिए गर्व और आनंद का पल था।”

यह शादी और इसकी विदाई झांसी में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे यादगार विदाई के रूप में देख रहे हैं।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!