गुरुग्राम : टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर की हत्या, एकेडमी बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

Spread the love

गुरुग्राम (हरियाणा)। गुरुवार दोपहर गुरुग्राम के सेक्टर-57 थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 25 वर्षीय नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त घर में केवल बाप-बेटी मौजूद थे।

सेक्टर-57 थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, आरोपी पिता दीपक यादव पेशे से बिल्डर हैं और फ्लैट बनाकर किराए पर देने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनकी बेटी राधिका एक होनहार खिलाड़ी थी, जिसने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन किया था। वह टेनिस एकेडमी भी चलाती थी, जिससे उसकी अच्छी खासी आमदनी हो रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक पर समाज के कुछ लोगों द्वारा यह ताना मारा जाता था कि वह बेटी की कमाई पर आश्रित है। इसी बात को लेकर गुरुवार को दीपक ने राधिका से उसकी टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा। जब राधिका ने इनकार किया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसी दौरान गुस्से में आकर दीपक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से राधिका को तीन गोलियां मार दीं। यह घटना उस वक्त हुई जब राधिका किचन में खाना बना रही थी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे, जहां उन्होंने राधिका को खून से लथपथ हालत में किचन में पड़ा पाया और दीपक पास में बैठा था। तुरंत ही राधिका को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने राधिका के चाचा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Posts

“सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

Spread the love

Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

Spread the love

Spread the love  तमिलनाडु (Tamil Nadu) । थूथुकुडी/मदुरै । विशेष रिपोर्ट   भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए मदुरै की विशेष अदालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!