बिलासपुर में लूट की वारदात: ट्यूशन छोड़ने जा रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजकिशोर नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला उमा देवी जब अपनी पोती को ट्यूशन छोड़ने जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।

घटना तुषार मेडिकल स्टोर के पास हुई, जहां महिला रोज की तरह पैदल ट्यूशन जा रही थीं। अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर चेन छीनी और देखते ही देखते गायब हो गए।

घबराई महिला को जब तक कुछ समझ आता, आरोपी दूर निकल चुके थे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला।

एक लाख से अधिक की थी चेन

उमा देवी ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद वे सरकंडा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बताया गया है कि लूटी गई चेन लगभग 13 ग्राम वजनी थी, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि वीडियो के जरिए बदमाशों की पहचान की जा सकेगी।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!