बिलासपुर-मुंगेली हाईवे पर जर्जर सड़क को लेकर युवाओं का चक्का जाम, केंद्रीय मंत्री का काफिला लौटा

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर-मुंगेली हाईवे पर मनियारी पुल के पास सड़क की खराब हालत के विरोध में स्थानीय युवाओं ने बुधवार को चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। इसी मार्ग से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला गुजरने वाला था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे आगे नहीं बढ़ने दिया।

करीब आधे घंटे तक मंत्री का काफिला जाम में फंसा रहा प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए आखिरकार काफिले को बिलासपुर लौटना पड़ा। इस दौरान मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से कोई संवाद नहीं किया।

बारिश में और बिगड़ी सड़क की हालत
तखतपुर के आगे कई स्थानों पर सड़क की स्थिति बेहद खराब है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
मौके पर पहुंचे पुलिस बल और एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवा अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक सड़कों की मरम्मत नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!