अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर

Spread the love

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चठिरमा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार अंबिकापुर की ओर आ रही थी, जिसमें तीन युवक और दो युवतियां सवार थीं। चठिरमा के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक व एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर का क्षण कैद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे ने इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बना दिया है।

Related Posts

नवानगर में योग का जनसैलाब: भाजपा मंडल के नेतृत्व में गूंजा संकल्प— “करो योग, रहो निरोग”

Spread the love

Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नवानगर में भाजपा नवानगर मंडल द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!