सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश उत्सव का आयोजन, विधायक राम कुमार टोप्पो रहे मुख्य अतिथि

Spread the love

सुमर दास की कलम से…..✍🏻

सीतापुर, 21 जुलाई 2025।  सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों में आज प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ नए सत्र की शुरुआत के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस आयोजन में नवानगर मण्डल अध्यक्ष श्री बाली चरण यादव, उपाध्यक्ष सुमर दास, महामंत्री भोले ओम प्रकाश, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बालनाथ यादव, तीनों ब्लॉकों के अध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण, तथा बड़ी संख्या में बच्चे-बच्चियां शामिल रहे। साथ ही, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया और मंच पर अनुशासन, शिक्षा और संस्कारों का परिचय दिया। मुख्य अतिथि श्री टोप्पो ने बच्चों को आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षा के लिए संरचनात्मक विकास को मिली स्वीकृति

इस अवसर पर विधायक श्री टोप्पो ने क्षेत्र के कई स्कूलों में शौचालय एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

दशमेश पब्लिक स्कूल में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।         सरगुजा। सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!