बिलासपुर में रातभर की बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल!

Spread the love

स्वराज जायसवाल ✍️

बारिश के बाद मैग्नेटो मॉल रोड, सीएमडी चौक और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र बने तालाब

जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं, स्मार्ट सिटी की सड़कों पर गड्ढे और जाम नाले

बारिश बनी मुसीबत:
बिलासपुर में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की असलियत सामने ला दी। मैग्नेटो मॉल रोड, सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैंड और प्राइम सिटी जैसे मुख्य इलाकों में पानी भर गया। जगह-जगह नालियों के जाम होने से सड़कें जलमग्न हो गईं और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्मार्ट सिटी की सड़कों पर भरा पानी:
जहां एक ओर बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया है और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

नालों की सफाई पर सवाल:
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नालों की सफाई समय पर नहीं होती, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। इस लापरवाही के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगता है और यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।

जनता ने जताई नाराजगी:
प्रभावित इलाकों के लोगों का कहना है कि बरसात के हर मौसम में उन्हें यही परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन नगर निगम या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!