कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Spread the love

कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सेमीपाली में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर कई घंटों तक चक्काजाम किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

मृतकों की पहचान ग्राम बरीडीह निवासी पुरुषोत्तम पटेल (34) और अयोध्या पटेल (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन हादसों के बाद ही हरकत में आता है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कई दौर की बातचीत के बाद आखिरकार चक्काजाम समाप्त कराया गया।

Related Posts

नवापारा में गूंजेगा ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष

Spread the love

Spread the love    कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विशेष रिपोर्ट।     कोरबा। कोरबा जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का…

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!