मुंगेली में धर्मांतरण का मामला उजागर: भजन-कीर्तन की आड़ में ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन

Spread the love

मोचन सिंह सोनवानी की कलम से…..✍🏻

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धर्मांतरण का एक संवेदनशील मामला सामने आया है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति पर भजन-कीर्तन की आड़ में हिन्दू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए भ्रामक प्रचार और प्रलोभन देने का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाहर वार्ड निवासी यशवंत सिंह परिहार (45) ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे तिलक वार्ड के मजगांव पारा स्थित सुनील कुमार लाल के मकान में एक धार्मिक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में सारंगपुर (जिला कबीरधाम) निवासी बद्री साहू द्वारा भजन-कीर्तन के नाम पर ‘चंगाई सभा’ आयोजित की जा रही थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सभा के दौरान बद्री साहू ने हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उपस्थित लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि “हिन्दू धर्म के देवी-देवता कुछ नहीं कर सकते, प्रभु यीशु ही मोक्ष और कल्याण का मार्ग हैं। हिन्दू धर्म व्यर्थ है, ईसाई बनो, सब कष्ट दूर होंगे।”

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!