बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: दो महिला सहित 17 लाख के इनामी 4 नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

Spread the love

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बासागुड़ा और गंगलूर थाना क्षेत्र के सरहदी जंगलों में चल रही मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों सहित कुल 4 हार्डकोर माओवादी ढेर कर दिए गए। ये सभी 17 लाख रुपये के इनामी नक्सली बताए जा रहे हैं। मारे गए उग्रवादियों में तीन एसीएम स्तर के और एक पार्टी सदस्य कमांडर शामिल हैं।

मुठभेड़ शनिवार शाम शुरू हुई और रविवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर, एक इंसास, एक 303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, बीजीएल लांचर, सिंगल शॉट हथियार समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सली सामान बरामद किया है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम ने इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 से लेकर जुलाई 2025 तक सुरक्षा बलों ने कुल 425 माओवादियों को मार गिराया है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून की विषम परिस्थितियों, दुर्गम जंगलों और जोखिम भरे रास्तों के बावजूद सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कोई ढील नहीं आई है। यह अभियान सुरक्षा बलों की रणनीति, साहस और जनता के सहयोग का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!