तालाब में मिली ग्रामीण की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका — पुलिस से गहराई से जांच की मांग

Spread the love

कोरबा/पाली : पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में एक ग्रामीण की तालाब में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के 52 वर्षीय भुवन भास्कर सिंह के रूप में हुई है, जिनका शव 26 जुलाई को कुम्हारपारा स्थित एक छोटे तालाब में तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा। परिजनों ने इसे संदिग्ध मृत्यु बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से गहन जांच की मांग की है।

परिवार के अनुसार, भुवन भास्कर 24 जुलाई को हरेली पर्व के दिन घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी तलाश करते रहे, लेकिन दो दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। अंततः 26 जुलाई की सुबह ग्रामीणों को तालाब में उनकी लाश तैरती मिली।

घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का चश्मा, चप्पल सहित अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। वहीं मृतक का मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला है, जिसकी आखिरी लोकेशन तालाब से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे उनकी हत्या की आशंका और गहरा गई है।

भुवन भास्कर की पत्नी उषा सिंह ने मामले को हत्या करार देते हुए पुलिस से सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!