रायगढ़ : रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 लाख की ठगी, जगदलपुर के दो युवकों के खिलाफ FIR

Spread the love

रायगढ़। गाड़ियों की खरीदी-बिक्री का व्यवसाय करने वाले एक व्यापारी से 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जगदलपुर के दो युवकों ने खुद को आरटीओ एजेंट बताकर रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर यह राशि हड़प ली। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बोईरदादर स्थित कृष्ण वाटिका निवासी राकेश कुमार नागवानी गाड़ियों के क्रय-विक्रय का कारोबार करते हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने महिंद्रा फाइनेंस, चोलामंडलम फाइनेंस और मेग्मा फाइनेंस द्वारा नीलाम की गई लगभग 50 पुरानी गाड़ियां, जिनमें कारें, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें शामिल थीं, जगदलपुर से खरीदीं।

इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन जगदलपुर आरटीओ कार्यालय से होना था। इसी दौरान राकेश की मुलाकात अजय उर्फ अज्जु पिल्लई और विपिन साहू नामक दो युवकों से हुई। दोनों ने खुद को आरटीओ एजेंट बताया और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाया।

राकेश ने उन पर विश्वास कर सभी वाहनों और जेसीबी मशीनों की जानकारी सौंप दी। अक्टूबर 2021 से अजय और विपिन ने अलग-अलग किस्तों में पंजीयन शुल्क की मांग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

राकेश ने अपनी पत्नी संध्या नागवानी, परिचित पंकज महथा की पत्नी निभा महथा और मित्र समीर खान की बहन सरातुनिशा के फोन-पे खातों से अलग-अलग बार में कुल 25 लाख रुपए आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ और दोनों युवक बहानेबाजी करने लगे, तब राकेश को ठगी का शक हुआ। उन्होंने चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!