मार्निगवॉक में फ्रेश हवा नहीं धूल के गुबार मिलते है बिलासपुर की सड़को पर

Spread the love

धूल के गुबार में शहर, मॉर्निगवाक वालों को धूल युक्त हवा में घूमने की मजबूरी।

सुबह सुबह घूमने वाले धूल युक्त हवा से हो रहें परेशान, सफाई कर्मी सुबह 6 बजे रोड में लगाते है झाड़ू।

बिलासपुर :- सुबह सुबह मिलने वाली ताजी हवा स्वास्थ के लिए लाभ दायक लेकिन बिलासपुर में ये हवा अब दूषित हो गईं है रोज हजारों की तादात में युवा, बुजुर्ग, महिला ताजी हवा खाने मॉर्निग वाक में निकलते है लेकिन उन्हें मिलती है सफाई कर्मीयों की झाड़ू की धूल ताजी हवा की जगह मिलती है बीमारी जी हाँ बिलासपुर शहर में इस समय आप जहाँ भी चले जाये सुबह आपको सफाई कर्मी झाड़ू लगाते दिख जायेंगे जिससे आम नागरिक को काफ़ी तकलीफ हो रही है.

सफाई का कार्य सुबह 5 बजे के पहले खत्म हो जाना चाहिए :-
हर बड़े शहरों में रात के ही पुरे शहर में सफाई का कार्य किया जाता है लेकिन एक ऐसा शहर बिलासपुर है जहाँ सुबह 6 बजे सफाई कर्मी पुरे शहर में सफाई करते नजर आ जाते है जबकि ये समय सुबह की ताजी हवा का होता जिसके लिए हजारों नागरिक मॉनिंग वाक करने निकलते है लेकिन उन्हें मिलती है तो वो धूल जहाँ आमनागरिक स्वास्थ्य लाभ लेने निकलता है वही उन्हें मिल रही बीमारी।

प्रशासन की मानिटरिंग टीम आखिर है कहा :-

बिलासपुर नगर निगम ने सफाई का ठेका प्रायवेट कम्पनी को दिया हुआ है जिसका मानिटरिंग नगर निगम के हर जोन के अधिकारी करते है लेकिन ये किस तरह की मानिटरिंग कर रहें है समझ से परे है जहाँ शहर के लोगो को सुबह ताजी हवा मिलनी चाहिए लेकिन उन्हें मिल रहें धूल के गुबार यदि ऐसा ही कार्य होता रहा तो वो दिन दूर नहीं बिलासपुर में सुबह घूमने वाले बीमारी लेकर घर जायेंगे।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!