अमित शाह बने देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले गृह मंत्री, पीएम मोदी बोले – यह तो सिर्फ शुरुआत है

Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गृह मंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल उनकी सराहना की, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी दे दिया। एनडीए संसदीय दल की बैठक में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह तो अभी शुरुआत है। अभी और आगे जाना है।”

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित शाह को निकट भविष्य में और बड़ी भूमिका सौंपी जा सकती है।

बतौर गृह मंत्री अमित शाह ने अब तक 2,258 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नाम था, जिन्होंने 2,256 दिन तक यह पद संभाला था। आज़ाद भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1,218 दिनों तक देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई थी।

ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाना जाएगा कार्यकाल
अमित शाह के गृह मंत्री रहते हुए सरकार ने कई अहम और ऐतिहासिक फैसले लिए। इनमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम, आंतरिक सुरक्षा की मजबूती, टेरर फाइनेंसिंग पर नकेल और समान नागरिक संहिता (UCC) पर जोर जैसे अहम कदम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए की बैठक में यह भी भरोसा जताया कि 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा।

भाजपा में अमित शाह की भूमिका
अमित शाह की रणनीतिक क्षमताओं ने 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक 71 सीटें दिलाईं। इसके बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने न केवल उत्तर प्रदेश में 2017 का विधानसभा चुनाव जीता, बल्कि असम, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे नए राज्यों में भी पार्टी का विस्तार किया।

पार्टी नेताओं ने दी बधाई
भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह के कार्यकाल में देश ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “अमित शाह जी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गृह मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। उनकी दूरदर्शी सोच और दृढ़ नीतियां नए भारत को आकार दे रही हैं।”

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “प्रधानमंत्री का बयान यह दर्शाता है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में कोई भ्रम नहीं है। मोदी-शाह की जोड़ी पहले की तरह ही सशक्त और अडिग है।”

  • Related Posts

    बंगाल में Mamata Banerjee की हार से मचा सियासी भूचाल, Bangladesh, UAE अउ Turkey तक गूंजी चर्चा, Bharatiya Janata Party पर टिकी दुनिया भर की

    Spread the love

    Spread the love    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से अब साफ हो गया है कि यहां भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही…

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन, आधुनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!