रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट का दरवाजा जाम, यात्री एक घंटे फंसे

Spread the love

रायपुर एयरपोर्ट पर रविवार रात एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-2797 में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को करीब एक घंटे तक विमान के अंदर ही रहना पड़ा। दिल्ली से रात 8:15 बजे रवाना हुई यह फ्लाइट रात 10:05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरी, लेकिन लैंडिंग के बाद विमान का दरवाजा नहीं खुला।

विमान में मौजूद 160 यात्रियों में इस दौरान चिंता का माहौल बन गया। तुरंत इंजीनियरों को मौके पर बुलाया गया और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद दरवाजा खोला जा सका। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दरवाजा बिजली की सप्लाई फेल होने के कारण लॉक हो गया था।

एयर इंडिया ने कहा है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी के सुरक्षित बाहर निकलने पर राहत जताई।

  • Related Posts

    न्यायालय का सख्त फैसला: झूठे दुष्कर्म व एससी-एसटी केस में महिला को 10 साल की सजा

    Spread the love

    Spread the love  मध्यप्रदेश । विशेष रिपोर्ट     दतिया, 21 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से न्याय व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण और सख्त फैसला सामने आया है।…

    “सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

    Spread the love

    Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!