खुलासा : मुरगा भात नहीं, जहरीली महुआ शराब से हुई थी मौत

Spread the love

कोरबा। मुरगा भात खाने से संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, मौत का कारण मुरगा भात नहीं, बल्कि जहरीली महुआ शराब निकला। तीसरी मौत के बाद पूरे मामले का राज खुला। मृतक की प्रभावित पत्नी और अन्य ग्रामीणों के बयान में यह तथ्य सामने आया, जिससे पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी है।

घटना 30 जुलाई की है, जब सिंघारी गांव में मुरगा भात खाने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी। पहले माना गया कि जहरीले खाने से मौत हुई, लेकिन जांच में पता चला कि मृतकों ने मुरगा भात से पहले महुआ शराब पी थी। मृतकों में रामखेलावन पोर्ते (65), राजकुमार मिंज (55) और लीलावती राठिया (50) शामिल थे।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक राजकुमार की पत्नी ने भी बयान दिया कि शराब पीने के बाद ही उनके पति की हालत बिगड़ी थी।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब का सारा सबूत मिटा दिया गया। उनका कहना है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्महत्या कर लेंगे।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी और थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध शराब आपूर्ति करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-130 पर कोयला प्लांट का प्रदूषण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, स्कूली बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा!

    Spread the love

    Spread the love      कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     हरनमुड़ी के 3 हजार ग्रामीण प्रदूषण की चपेट में, चार शिक्षण संस्थानों तक पहुंच रही कोयले की काली धूल; कलेक्टरों…

    लमना–जड़गा मार्ग पर राखड़ डंपिंग से हड़कंप! स्कूल तक पहुंच रही धूल, बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा

    Spread the love

    Spread the love  पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। विशेष रिपोर्ट।   2 से 3 किलोमीटर तक सड़क किनारे राखड़ पाटिंग की शिकायत, हेम्स ट्रांसपोर्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; जिम्मेदार विभाग की निगरानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!