मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में फहराया तिरंगा, दी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Spread the love

रायपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि सभी नागरिक एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लें।

प्रदर्शनी का हुआ आकर्षक आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों की जीवनी और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सचित्र प्रदर्शित किया गया है। साथ ही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

वर्चुअल रियलिटी से जुड़ेगा नया अनुभव
इस बार प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इसमें वर्चुअल रियलिटी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से दर्शक छत्तीसगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को आधुनिक तकनीक के जरिए अनुभव कर सकेंगे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
प्रदर्शनी के साथ ही “कोन बनही गुनिया” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!