अनिश्चितकालीन गेट जाम हड़ताल: रोजगार और मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन

Spread the love

कोरबा :- एसीसीएल कुसमुंडा, गेवरा और दीपका क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोजगार और मुआवजा न मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन गेट जाम हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि सीसीएल प्रबंधन मनमानी और तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।



ग्रामीणों का कहना है कि जब उनकी जमीनें अधिग्रहित की गई थीं, तब शासन और सीसीएल द्वारा वादा किया गया था कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को नौकरी और उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। लेकिन जमीन देने के बाद न तो रोजगार मिला और न ही मुआवजा। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।



पीड़ित ग्रामीणों ने बिलासपुर स्थित सीसीएल कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लंबे समय से भ्रष्टाचार और उपेक्षा का शिकार वे लोग आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। गरीब परिवारों की जमीनें तो चली गईं, लेकिन अब वे रोज़गार और आजीविका दोनों से वंचित हैं।



ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!