स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

Spread the love

कोरबा/पाली। आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर कोरबा जिले के मांगामार व माखनपुर हाईस्कूलों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण किया गया।



कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और स्कूली छात्र-छात्राओं ने मिलकर आम, अमरूद, आंवला, जामुन, नीम और पीपल जैसे फलदार व छायादार पौधे लगाए। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया।



मांगामार हाईस्कूल परिसर में सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राज, उपसरपंच उमाशंकर कश्यप, सचिव, पंचगण, शिक्षकगण व चैतमा वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कुर्रे की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। कुर्रे ने कहा कि “पेड़ लगाना आसान है, लेकिन उनकी देखभाल करना ही असली जिम्मेदारी है, जैसे मां अपने बच्चों की देखभाल करती है।”



इसी तरह माखनपुर हाईस्कूल में सरपंच श्रीमती प्रेमलता पोर्ते, पूर्व सरपंच मनोजपाल पोर्ते, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने वृक्षारोपण में हिस्सा लिया। सरपंच पोर्ते ने कहा कि “प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे मां की तरह संवारने की जिम्मेदारी हम सभी की है।”



वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय लकड़ा ने गर्मी व जलवायु परिवर्तन की समस्या पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और बदलते मौसम से निपटने का एकमात्र उपाय वृक्षारोपण है।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही। स्कूली बच्चों ने पौधारोपण करते हुए संकल्प लिया कि वे लगाए गए पेड़ों की देखभाल करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!