रायगढ़ में जिंदल स्टील संयंत्र में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, चेयरमैन नवीन जिंदल ने की बड़ी घोषणा

Spread the love

रायगढ़ । जिंदल स्टील लिमिटेड के रायगढ़ संयंत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में लोकसभा सांसद एवं कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने ध्वजारोहण कर सुरक्षाबलों की परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीदों और वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी भी देश की प्रगति का आधार उसकी मजबूत अर्थव्यवस्था होती है, और भारत की अर्थव्यवस्था में जिंदल स्टील रायगढ़ संयंत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दो वर्षों के भीतर रायगढ़ में देश का सबसे उन्नत कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में युवा आत्मनिर्भर बनकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

अपने संदेश में श्री जिंदल ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि उस पहली सुबह का प्रतीक है, जब देशवासियों ने आजादी की हवा में सांस ली थी। लाखों वीर सपूतों के बलिदान से ही आज तिरंगा शान से लहरा रहा है। जब भी हम इसे फहराते देखते हैं, तो गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।”

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!