नन्ही शेरनी मानवी : 9 महीने की बच्ची ने जहरीले करैत सांप को काटकर मार डाला, खुद रही सुरक्षित

Spread the love

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक हैरान करने वाला और चमत्कारिक मामला सामने आया है। जगदलपुर शहर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में 9 वर्षीय मासूम बच्ची मानवी कश्यप ने खेल-खेल में जहरीले करैत सांप को खिलौना समझकर दांतों से काट लिया। बच्ची के काटते ही सांप की मौके पर मौत हो गई, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से मानवी बिल्कुल सुरक्षित रही।

यह घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मानवी अपने घर के कमरे में खेल रही थी। इस दौरान उसकी मां दीपिका बीमार होने की वजह से घर में ही थी और बाकी परिजन खेत में काम कर रहे थे। खेलते हुए मानवी ने दरवाजे के पीछे छिपे करैत सांप को देखा और उसे खिलौना समझ बैठी। मासूमियत में उसने सांप को हाथ में पकड़कर दांतों से काट लिया। कुछ ही पल में जहरीला करैत तड़पकर मर गया।

जब मां दीपिका ने यह नजारा देखा तो घबरा गईं और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मानवी को लेकर जगदलपुर के मेकाज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को 24 घंटे निगरानी में रखा। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि मानवी पूरी तरह स्वस्थ है। अगले दिन उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

घटना की खबर गांव में फैलते ही लोग हैरान रह गए। ग्रामीण अब मानवी को ‘नन्ही शेरनी’ कहकर पुकार रहे हैं। उनका कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी मानवी की बहादुरी और मासूमियत की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। लोग बच्ची की हिम्मत की तारीफ करते हुए इसे भगवान की कृपा मान रहे हैं और कह रहे हैं— “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।”

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!