नियाग्रा फॉल्स से लौट रही बस पलटी, 5 की मौत, कई घायल

Spread the love

न्यूयॉर्क । नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक यात्री बस शुक्रवार दोपहर भीषण हादसे का शिकार हो गई। अंतरराज्यीय राजमार्ग-90 (I-90) पर पेमब्रोक इलाके में बस पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख आंद्रे रे ने बताया कि हादसा लगभग दोपहर 12:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि चालक का ध्यान भटकने के कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच जारी है।

बस में एक साल के बच्चे से लेकर 74 वर्षीय बुजुर्ग तक यात्री सवार थे। दुर्घटना के दौरान कई लोग बस से बाहर गिर गए, वहीं कई अंदर फंसे रह गए। राहतकर्मियों ने फंसे यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पांच वयस्क यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!