प्यार में मिली सज़ा नदी में कूदा प्रेमी जोड़ा! युवक बचा, प्रेमिका लापता

Spread the love

कोरबा । प्यार में डूबे एक प्रेमी जोड़े ने शादी के खिलाफ परिजनों के इंकार से आहत होकर खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों ने हसदेव नदी पर बने एनीकट से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान युवक को तो पुलिस और गोताखोरों ने बचा लिया, लेकिन प्रेमिका अब तक लापता है।

📍मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार काशी नगर निवासी राहुल का महाराणा प्रताप नगर स्थित अटल आवास कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया था। राहुल के घरवाले शादी के लिए राजी थे, लेकिन युवती का परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

🚨 शादी से इंकार के बाद निराश प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या का कदम उठाया और गिरवा घाट स्थित एनीकट से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से जवानों ने जान जोखिम में डालकर राहुल को बचा लिया।

राहुल ने पुलिस को बताया कि –
👉 वह अपनी प्रेमिका के साथ नदी में कूदा था।
👉 शादी के लिए लड़की के परिवार के इंकार से परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या का निर्णय लिया।

💔 फिलहाल पुलिस और गोताखोर युवती की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। नदी के तेज बहाव और गहराई की वजह से सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!