दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी।
भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के साथ ही पाकिस्तान का टूर्नामेंट में सफर और कठिन हो गया है, वहीं टीम इंडिया ने जीत के बाद पाक खिलाड़ियों को एक और करारा झटका दिया।
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करने से परहेज किया। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा सीधे पवेलियन लौट गए और उन्होंने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इससे पहले हुए मैच में भी इसी तरह का नजारा देखने को मिला था।
भारतीय टीम के इस रुख को सोशल मीडिया पर लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टीम इंडिया का यह कदम पाकिस्तान के खिलाफ उनके सख्त रवैये को दर्शाता है।










