एशिया कप 2025 : सुपर-4 का चौथा मुकाबला आज भारत बनाम बांग्लादेश

Spread the love

एशिया कप 2025 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट के सुपर-4 चरण का चौथा मैच आज भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने सुपर-4 में अब तक एक-एक मैच खेला है और अपने-अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

टीमों का प्रदर्शन अब तक

टीम इंडिया ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर दमदार शुरुआत की थी। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने श्रीलंका को मात देकर अपने अभियान में जीत का आगाज़ किया था। अब भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगी। खासकर टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला फाइनल का टिकट हासिल करने जैसा होगा।

मैच के दौरान कैसा रहेगा दुबई का मौसम?

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पिछले मैचों के दौरान खिलाड़ियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा था, लेकिन आज के मैच के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार:

  • सुबह के समय तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
  • रात के समय, जब मैच खेला जाएगा, तब तापमान घटकर लगभग 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
  • पूरे मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

नतीजा क्यों होगा अहम?

सुपर-4 के इस चौथे मैच के नतीजे से टूर्नामेंट का समीकरण काफी हद तक साफ हो जाएगा। भारत अगर यह मुकाबला जीत लेता है, तो टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह बना लेगी। वहीं, बांग्लादेश भी जीत के साथ खिताबी दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगा।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!