छत्तीसगढ़ सरकार की साय कैबिनेट की बैठक आज :  बजट और अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की साय कैबिनेट की बैठक आज, 2 मार्च को दोपहर 3 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक में आगामी बजट सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

बजट से पहले अहम बैठक
राज्य का वार्षिक बजट 3 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाना है, जिसे लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। इस बार के बजट में सरकार द्वारा कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।

जनहितैषी योजनाओं पर रहेगा फोकस
कैबिनेट बैठक में बजट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस बार के बजट में आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जाएगा। विशेष रूप से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बैठक में अन्य नीतिगत मुद्दों और राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद की यह बैठक राज्य की आर्थिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Posts

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

Spread the love

Spread the love  रायपुर/राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन, आधुनिक…

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!