नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर-पार्षदों ने ली शपथ

Spread the love

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

अम्बिकापुर । नगर पालिक निगम अंबिकापुर पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में  कलेक्टर विलास भोसकर ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने नव निर्वाचित महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं पार्षदों को बधाई देकर नगर विकास के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर के महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हम सब साक्षी बने, कार्यक्रम में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं विधायकों की उपस्थिति में शपथग्रहण संपन्न हुआ। इस अवसर उन्होंने कहा कि महापौर एवं पार्षदों के लिए जनता से बहुत बड़ा विश्वास मिला है। हमारे महापौर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे, हमने जो अटल विश्वास पत्र जारी किया था उसे हमारी सरकार पूरा करेगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे।

 

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!