बागबाहरा थाने में कांग्रेसी नेता की पिस्टल से चली गोली, मचा हड़कंप पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

Spread the love

बागबाहरा, महासमुंद | शनिवार को बागबाहरा थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस नेता की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना ने न केवल थाने बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैला दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

लाइसेंस समाप्त, फिर भी लोडेड पिस्टल लेकर पहुंचा थाने

घटना की जानकारी के अनुसार, बागबाहरा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अंकित अग्रवाल उर्फ अंकित बागबाहरा अपनी लाइसेंसी पिस्टल जमा करने बागबाहरा थाना पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उक्त हथियार का लाइसेंस मार्च माह में ही समाप्त हो चुका था। जब उन्होंने पिस्टल निकालकर जमा करने की प्रक्रिया शुरू की, तभी अचानक गोली चल गई।

गोली चलते ही मचा अफरातफरी

गोलियों की आवाज सुनकर थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन घटना की गूंज पूरे जिले में फैल गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी तुरंत सूचित किया गया।

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लोडेड हथियार लेकर थाने में प्रवेश करने की अनुमति कैसे मिली और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।

प्रशासन सख्त, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा है कि थानों में जमा होने वाले लाइसेंसी हथियारों की जांच प्रक्रिया और सख्त की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

सवाल पूछने पर पत्रकार से मारपीट, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love  सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) | विशेष रिपोर्ट   छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवा पत्रकार के साथ कथित तौर पर…

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!