महासमुंद में रफ्तार बनी काल : रेत से भरी हाइवा ने ली युवक-युवती की जान, बेलसोंडा रेलवे फाटक के पास हादसा

Spread the love



महासमुंद | जिले में रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा वाहनों की मनमानी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। शुक्रवार को बेलसोंडा रेलवे फाटक के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक और एक युवती की जान चली गई। यह हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

तेज रफ्तार हाइवा बनी मौत का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेत से लदी एक हाईवा और बाइक, दोनों नदीमोड़ घोड़ारी मार्ग से आ रहे थे। बेलसोंडा रेलवे फाटक के पास बाइक सवार युवक और युवती अचानक ही हाइवा के सामने आ गए, जिससे बाइक सीधे हाइवा के नीचे जा घुसी। तेज रफ्तार और भारी वाहन के नीचे आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती को तत्काल गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

युवक रायपुर जिले के गुल्लू गांव का निवासी

मृत युवक की पहचान रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक अंतर्गत गुल्लू गांव निवासी के रूप में की गई है। युवती की पहचान व रिश्ते की स्थिति की पुष्टि की जा रही है। दोनों किस प्रयोजन से महासमुंद आए थे, इसकी जांच की जा रही है।

स्थानीयों में आक्रोश, हाइवा वाहनों पर लगे लगाम की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन और ओवरस्पीडिंग की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने मांग की है कि बेलसोंडा और आसपास के क्षेत्रों में रेत से भरे वाहनों की गति और संचालन पर नियंत्रण लगाया जाए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!