समर्थन मूल्य पर धान बिक्री को लेकर विवाद, छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या
सूरजपुर के कोट पटना गांव में पारिवारिक झगड़ा बना हिंसक, तीन घायल

Spread the love

सूरजपुर ।  जिले के ग्राम कोट पटना में मंगलवार सुबह समर्थन मूल्य पर धान बेचने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में बड़े भाई और उसके परिवार ने छोटे भाई आनंद राम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पत्नी बसंती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोट पटना के बछियाबांध पारा निवासी आनंद राम का अपने बड़े भाई भोला राम के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों परिवार वर्षों से मिलकर खेती कर रहे थे, लेकिन समर्थन मूल्य पर धान बेचने के मुद्दे ने पुरानी रंजिश को हवा दे दी। आरोप है कि बड़े भाई का परिवार अकेले धान बेच रहा था, जिसका आनंद राम ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई।

घटना में गंभीर रूप से घायल आनंद राम को जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मर्ग कायम कर लिया है, आरोपियों की तलाश जारी है और क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!