छत्तीसगढ़ क्रिकेट में रायगढ़ की धूम

Spread the love

अंशुल व पक्षालिका का हुआ चयन

रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं मेहनत के चलते जिले की महिला खिलाड़ी पक्षालिका टोप्पो का चयन छत्तीसगढ़ की अंडर 15 टीम में किया गया है। तथा अंडर 19 टीम के कप्तान रहे अंशुल सिंह का चयन अंडर 19 की प्लेट कम्बाइंड टीम में एलिट ग्रुप के मैचों के लिए किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 15 की महिला टीम मध्यप्रदेश के साथ भोपाल में अभ्यास मैच खेलेगी।

जिसमें 4 मैच होंगे। इसके लिए जिले से पक्षालिका टोप्पो का चयन किया गया है। इसी तरह अंडर 19 टीम के एलिट ग्रुपों के मैच के लिए जिले के अंडर 19 टीम के कप्तान अंशुल सिंह का चयन उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर प्लेट कम्बाइंड टीम में किया गया है।  यह टीम छत्तीसगढ़ की बड़ी टीमो के विरूद्ध मैच खेलेगी।

पक्षालिका टोप्पो एवं अंशुल सिंह के चयन पर इस शानदार सफलता पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!