महुआ बीनने जंगल गई बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या नग्न हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप

Spread the love

सूरजपुर, जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 14 साल की नाबालिग बच्ची की नग्न हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। बताया जा रहा है कि मृत बच्ची सुबह अपने घर से महुआ बीनने के लिए सेंदरी जंगल गयी थी।

जहां उसका नग्न हालत में लाश मिली है। मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है। प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला रेप के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत का ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक्त गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग बच्ची जंगल में महुआ बीनने जान के लिए निकली थी।

लेकिन इसके बाद वह दोबारा वापस घर नही लौटी। इस दौरान जंगल गये कुछ ग्रामीणों ने जंगल में नाबालिग की नग्न अवस्था में लहूलुहान लाश देखी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जतायी जा रही है। घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना सुबह 10 बजे के लगभग मिली थी। नाबालिग बच्ची के साथ और कौन-कौन जंगल आये थे ? इस घटना से जुड़े अन्य कड़ियों को पिरोने के लिए पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस की एक टीम आसपास के इलाके में ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!