रायपुर में नकली सोने की चूड़ियों से लिया लोन, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक फायनेंस कंपनी में नकली चूड़ियों से लोन लेने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, कुछ लोगों ने बड़ी चालाकी से आगरा के एक व्यक्ति से नकली सोने की चूड़ियां ली. इसके बाद रायपुर की एक फायनेंस कंपनी में चूड़ियों को देकर गोल्ड लोन ले लिया. कंपनी ने भी आसानी से लोन दे दिया. कुछ माह बाद कंपनी वालों को चूड़ियां नकली सोने का होने का पता चला. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया.

मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक ईएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में चांडक कॉम्पलेक्स सेक्टर-3 देवेंद्र नगर निवासी अनिल कुमार होतवानी ने गोल्ड लोन से 10 लाख 5 हजार 738 रुपए का लोन लिया. इसके बदले में सोने की 10 चूड़ियां कुल वजन 208.80 ग्राम बैंक में जमा की.

गिरवी रखे सोने की चूड़ियों का इंटरनल ऑडिट किया गया. इसमें सभी चूड़ियां नकली सोने की थी. दूसरे ज्वेलर्स से भी इसकी जांच कराई गई, तो उन्होंने भी इसे नकली बताया. इसकी शिकायत पर पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया.

उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथी विक्की वाधवानी के साथ मिलकर कई फायनेंस कंपनियों में इसी तरह गोल्ड लोन लेने का खुलासा किया है. नकली सोने की चूड़ियां आगरा के गौरव वर्मा से लेने का खुलासा किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!