2023 के बाद बड़ा मोड़, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए ईशान किशन बने कप्तान

Spread the love

Ishan Kishan appointed captain: टी-20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ईशान किशन को टीम इंडिया में चुना गया है. उनकी 2 साल बाद वापसी टीम इंडिया में हुई है. ईशान ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. अब ईशान को फिर एक बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें विश्व कप 2026 से पहले कप्तान नियुक्त किया गया है.

ईशान किशन को मिली कप्तानी

ईशान किशन को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए झारखंड का कप्तान नियुक्त किया गया है. ईशान ने हाल ही में झारखंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी कप्तानी में टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताया था. ईशान की कप्तानी की तारीफ पूरी दुनिया में हुई थी. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे. ईशान के बल्ले से 517 रन निकले थे. ऐसे में अब एक बार फिर वह झारखंड की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. झारखंड विजय हजारे ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 24 दिसंबर को कर्णाटक के खिलाफ करेगी. टीम को लीग स्टेज में कुल 7 मैच खेलने हैं.

झारखंड का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेटकीपर & कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर & उपकप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार (विकेटकीपर), बाला कृष्णा, एमडी कौनैन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह.

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!