कोनी में पति-पत्नी के विवाद में पुलिस आरक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी गई

Spread the love

कोनी/सरकंडा। कोनी क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने गई पुलिस की कोशिश आरक्षक के लिए महंगी पड़ गई। जानकारी के अनुसार, तिफरा पुलिस कालोनी में रहने वाले आरक्षक मनीराम साहू (40), जो सरकंडा थाने में डायल 112 पर ड्यूटी कर रहे थे, कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कालोनी पहुंचे, जहां पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था।

आरक्षक ने पत्नी निशा पटेल की शिकायत पर उसके पति मयाराम पटेल को समझाइश देते हुए विवाद सुलझाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित पति ने आरक्षक पर ही हमला कर दिया। मारपीट में आरक्षक की वर्दी फाड़ दी गई और उन्हें चोटें भी आईं।

घायल आरक्षक ने कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!