एसीसी एशिया कप 2025 : टीम इंडिया की आसान जीत से ब्रॉडकास्टर को भारी नुकसान

Spread the love

नई दिल्ली। एसीसी एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से हो चुका है और टूर्नामेंट में सभी की नजरें टीम इंडिया पर ही टिकी हुई हैं। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से हुआ, जिसे भारतीय टीम ने बेहद आसानी से अपने नाम कर लिया। लेकिन इस आसान जीत ने ब्रॉडकास्टर के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है।

टीम इंडिया की जीत बनी ब्रॉडकास्टर की मुसीबत

एशिया कप 2025 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स कर रहा है। भारतीय टीम के मैचों को लेकर पहले से ही सबसे ज्यादा विज्ञापन बुक किए जाते हैं और ब्रॉडकास्टर 20 से 25 सेकंड के एक-एक एड के लिए लाखों रुपये वसूल रहा है। लेकिन यूएई के खिलाफ मैच एकतरफा रहा और बहुत जल्दी खत्म हो गया।

यूएई की टीम 13.1 ओवर में ही सिमट गई और भारत ने 58 रनों का लक्ष्य सिर्फ 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। नतीजतन, मैच केवल 17.4 ओवर तक ही चला और 40 ओवर के मुकाबले में से 23 ओवर विज्ञापनों के बिना ही निकल गए। इससे सोनी स्पोर्ट्स को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

टूर्नामेंट की हाइप भी कम

वैसे भी इस बार टूर्नामेंट को लेकर उतनी उत्सुकता नजर नहीं आ रही है। अगर आने वाले मैच, जैसे कि ओमान के खिलाफ, भी ऐसे ही एकतरफा और जल्द खत्म होते हैं तो ब्रॉडकास्टर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा कमाई भारत-पाकिस्तान मैच से होती है, लेकिन इस बार हालात चुनौतीपूर्ण हैं।

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के चलते बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसक 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सोनी स्पोर्ट्स के लिए टूर्नामेंट से भारी मुनाफा कमाना कठिन होता जा रहा है।

अगर टीम इंडिया इसी तरह मैच जल्दी-जल्दी खत्म करती रही, तो ब्रॉडकास्टर के लिए यह टूर्नामेंट भारी नुकसान का सौदा साबित हो सकता है।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!