Akshaye Khanna Hair Loss : करियर शुरू होने से पहले ही बाल झड़ने की समस्या से जूझे अक्षय खन्ना

Spread the love

फिल्मी हीरो के लिए सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनका लुक और पर्सनैलिटी भी बेहद मायने रखती है। लेकिन सोचिए, किसी एक्टर का करियर शुरू भी न हुआ हो और उसके बाल झड़ने लगें। बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) भी इसी मुश्किल दौर से गुजरे हैं।

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब शुरुआती उम्र में बाल्डनेस के कारण वह अंदर से बेहद टूट गए थे और अपने फिल्मी करियर को लेकर चिंतित रहने लगे थे।

एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने बताया था कि 19-20 साल की उम्र में ही उनके बाल तेजी से झड़ने लगे थे। मिड-डे से बातचीत में उन्होंने कहा था कि यह बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था। ऐसा लगता था जैसे किसी पियानो बजाने वाले की उंगलियां चली जाएं। जब तक आप इसे स्वीकार नहीं करते, यह आपको लगातार परेशान करता है।

उन्होंने आगे कहा कि सुबह उठकर जब आपको महसूस होता है कि चीजें वैसी नहीं रहीं। यह आपको अंदर तक झकझोर देता है।’

अक्षय ने बताया कि झड़ते बालों ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया था। उनके मुताबिक ‘एक्टर के लिए लुक बहुत जरूरी होता है। खासकर चेहरा। 19-20 की उम्र में ऐसा होना दिल तोड़ने वाला होता है। यह आपको अंदर से खत्म कर देता है।’

उन्होंने इसकी तुलना स्पोर्ट्समैन की तकलीफ से करते हुए कहा कि जैसे किसी क्रिकेटर को अचानक पता चले कि उसे घुटने की सर्जरी करानी है और वह करियर के दो साल खो देगा। वैसा ही दर्द मुझे बाल्डनेस ने दिया।

‘धुरंधर’ में खलनायक के रूप में मिल रही तारीफ

फिलहाल अक्षय खन्ना निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में नजर आ रहे हैं। छावा के बाद खलनायक के रूप में उनकी परफॉर्मेंस की खूब चर्चा हो रही है और फैंस उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Related Posts

    सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

    Spread the love

    Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

    फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

    Spread the love

    Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!